Breaking News

#हरदोई:- आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा की उठाई मांग#


#हरदोई:- आजाद अधिकार सेना ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा, अमिताभ ठाकुर की सुरक्षा की उठाई मांग#

#हरदोई: आजाद अधिकार सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर पूर्व आईपीएस एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर के मामले में हस्तक्षेप की मांग की। जोनल अध्यक्ष विमलेश शर्मा ने ज्ञापन में आरोप लगाया कि अमिताभ ठाकुर के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध के तहत फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए हैं और कारावास के दौरान उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया, जिससे उनकी स्वास्थ्य स्थिति गंभीर हुई#

#ज्ञापन में यह भी बताया गया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं, लेकिन पर्याप्त सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई है। पार्टी ने मांग की है कि सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, फर्जी मुकदमों को निरस्त किया जाए, धमकियों की उच्चस्तरीय जांच हो तथा उन्हें सुरक्षा प्रदान की जाए। इस दौरान जिला अध्यक्ष पंकज यादव, मोहित मिश्रा, सूर्या, मुकेश अग्निहोत्री, राजू तिवारी, बलराम राजवंशी, व राहुल समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे#

No comments