#हरदोई:- RJBS इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, हिमांशी बनी स्कूल टॉपर#
#हरदोई:- RJBS इंटर कॉलेज की छात्राओं ने लहराया परचम, हिमांशी बनी स्कूल टॉपर#
#हरदोई: जिले के आरजेबीएस इंटर कॉलेज, धरहर के हाईस्कूल (कक्षा 10) के परीक्षा परिणाम में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय की छात्रा हिमांशी सिंह ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दिव्या कुशवाहा और सलोनी ने 87.16 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया#
#मेधावी छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर विद्यालय के प्रिंसिपल सर्वेश कुमार सिंह ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की#
#प्रिंसिपल सर्वेश कुमार सिंह ने कहा कि छात्राओं की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन छात्राओं से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने का संदेश दिया। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्राओं और उनके अभिभावकों को बधाई दी#

No comments