Breaking News

#हरदोई:- शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा वार्ड नंबर 1 आलू थोक उत्तरी में जनसमस्याओं को लेकर व्यापक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया#


#हरदोई:- शहर कांग्रेस कमेटी हरदोई द्वारा वार्ड नंबर 1 आलू थोक उत्तरी में जनसमस्याओं को लेकर व्यापक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया#

#भ्रमण के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित के नेतृत्व में* स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा उन्हें गंभीरता से नोट किया गया#

#भ्रमण के दौरान क्षेत्र में गैस पाइपलाइन कार्य के कारण जगह-जगह सड़कें टूटी हुई एवं बड़े-बड़े गड्ढे पाए गए। विशेष रूप से मरकरी कॉन्वेंट स्कूल से इस्लाम गाजी के घर तक सड़क अत्यंत खराब स्थिति में मिली, जिससे स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है#

#इसके अलावा वार्ड में कई स्थानों पर रोड लाइट खराब मिलीं तथा नालियां चोक पाई गईं#

#शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनुपम दीक्षित ने कहा कि शहर क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आम जनता को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है#

#उन्होंने बताया कि शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यह कार्यक्रम लगातार एक माह तक विभिन्न वार्डों में चलाया जाएगा। इसके बाद सभी समस्याओं का संकलन कर जिलाधिकारी हरदोई को अवगत कराया जाएगा। यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज बुलंद करने के लिए धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होगी#

#भ्रमण के दौरान कांग्रेस नेता श्री राम अनिल के आवास पर वार्ड के वरिष्ठ नागरिकों एवं स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात कर उनकी समस्याएं भी सुनी गईं#

#कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष अजय सिंह, शहर उपाध्यक्ष उमा राजवंशी, विनोद यादव, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरध्वज वर्मा, इस्लाम गाजी*, शहर कंट्रोल रूम इंचार्ज ममता पाल, संध्या वर्मा, राजेश कुशवाहा, नागेंद्र तिवारी, पवन तिवारी, शिवम सिंह, नितेश सिंह, राहुल कुमार, वार्ड भ्रमण की रूपरेखा तैयार करने वाले वार्ड अध्यक्ष एडवोकेट शैलेंद्र सिंह वर्मा, किसान कांग्रेस नेता वोल्टेज बरार सहित तमाम कांग्रेसजन मौजूद रहे#

No comments