#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बकरीद की 28 मई को रहेगी छुट्टी#
#लखनऊ:- उत्तर प्रदेश- बकरीद की 28 मई को रहेगी छुट्टी#
#लखनऊ: उत्तर प्रदेश- शासन ने ईद-उल-अजहा (बकरीद) के सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पहले 27 मई 2026 को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई 2026 कर दिया गया है। शासन ने यह निर्णय चांद दिखने की स्थिति को देखते हुए लिया है#
#जारी अधिसूचना में कहा गया है कि 17 नवंबर 2025 को जारी सार्वजनिक अवकाश सूची में संशोधन करते हुए अब 28 मई, गुरुवार को ईद-उल-अजहा का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों, संस्थानों और संबंधित विभागों पर लागू होगा#

No comments