Breaking News

#हरदोई:- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दरिंदा मैनूर ढेर#


#हरदोई:- पुलिस मुठभेड़ में 50 हजार का इनामी दरिंदा मैनूर ढेर#

#बच्चे से कुकर्म-हत्या के आरोपी को एनकाउंटर में मार गिराया#

#हरदोई में मेले से अपहरण किया, फिरौती न देने पर की थी वारदात#

#हरदोई: में पुलिस ने 7 वर्षीय मासूम की हत्या करने वाले 50 हजार रुपये के इनामी अपराधी मैनूर उर्फ शैनूर को मुठभेड़ में मार गिराया। आरोपी ने बच्चे का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया और गला घोंटकर हत्या कर दी थी, फिर शव को मक्के के खेत में दफना दिया। वारदात के बाद उसने चोरी की सिम का इस्तेमाल कर बच्चे के पिता से 7 लाख रुपये की फिरौती मांगी और लगातार लोकेशन बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा#

#मैनूर बेहद शातिर अपराधी था, जो बार-बार अपना नाम बदलकर पुलिस से बचता रहा। उसने मैनूर, शैनूर और मैनुद्दीन जैसे कई नामों से पहचान बनाई थी। महज 22 साल की उम्र में उसने अपहरण और दुष्कर्म जैसे अपराधों से अपने आपराधिक सफर की शुरुआत की थी। वह कुछ समय मुंबई में ड्राइविंग कर चुका था, लेकिन जल्द ही अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया। उसके खिलाफ हरदोई, कन्नौज और फतेहगढ़ में पॉक्सो एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और हत्या समेत 11 से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे#

#06 मई को पुलिस ने घेराबंदी की तो उसने फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें एसओजी प्रभारी राजेश कुमार घायल हो गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने उसे ढेर कर दिया। उसके पास से हथियार, चोरी की बाइक और मासूम का ताबीज बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों के लिए कड़ा संदेश है#

No comments