Breaking News

#हरदोई:- सेंट जेम्स स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां#


#हरदोई:- सेंट जेम्स स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का आयोजन, बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुतियां#

#हरदोई: के प्रतिष्ठित सेंट जेम्स स्कूल में मदर्स डे कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अलका गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय में उपस्थित अभिभावकों, शिक्षकगणों और बच्चों को संबोधित करते हुए उन्होंने मातृत्व के महत्व पर प्रकाश डाला#

#मुख्य अतिथि अलका गुप्ता ने कहा कि धरती पर नि:स्वार्थ प्रेम, त्याग और सुरक्षा का दूसरा नाम माँ है। उन्होंने कहा कि माँ केवल एक रिश्ता नहीं, बल्कि जीवन की सबसे बड़ी शक्ति होती है, जो हर परिस्थिति में अपने बच्चों को स्नेह और संबल देती है। उन्होंने प्रसिद्ध शायर मुनव्वर राना और गीतकार मनोज मुंतशिर की पंक्तियों का उल्लेख करते हुए मातृत्व की महत्ता को भावपूर्ण तरीके से प्रस्तुत किया#

#उन्होंने वर्तमान पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव से बदल रही सामाजिक व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए माताओं से बच्चों के संस्कारों पर विशेष ध्यान देने और स्वयं आदर्श जीवन शैली अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। विद्यालय परिवार और अभिभावकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर लेंसी रेगोंजी, हेड मिस्ट्रेस वेरोनिका पिंटो, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे#

No comments