Breaking News

#लखनऊ:- मकान सूचीकरण अभियान का सफल शुभारंभ#


#लखनऊ:- मकान सूचीकरण अभियान का सफल शुभारंभ#

#लखनऊ: देशव्यापी जनगणना प्रक्रिया के तहत मकान सूचीकरण अभियान की शुरुआत तेज़ी के साथ की गई है। पहले ही दिन करीब 1.35 करोड़ घरों को नंबर आवंटित किए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक 47.96 लाख परिवारों ने पहले से स्वगणना कर प्रक्रिया में भागीदारी सुनिश्चित की थी#

#22 मई से घर-घर जाकर सर्वेक्षण कार्य शुरू कर दिया गया है। वर्तमान में 3.89 लाख मकान सूचीकरण ब्लॉकों में प्रगणक सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सर्वेक्षण के दौरान प्रगणकों द्वारा नजरी नक्शे तैयार किए जा रहे हैं और आवश्यक आंकड़े संकलित किए जा रहे हैं। सरकार की ओर से इस बार# जनगणना प्रक्रिया को अधिक तेज और पारदर्शी बनाने के लिए डिजिटल तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। 14,546 ब्लॉकों में मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा संग्रह किया जा रहा है#

#इस अभियान में देश की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों को भी शामिल किया गया है। काशी विश्वनाथ मंदिर, ताजमहल और झांसी किला जैसी महत्वपूर्ण धरोहरों का भी अभिलेखीकरण किया जा रहा है#

No comments