#मऊ:- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी#
#मऊ:- कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी#
#मऊ: यूपी के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के खिलाफ मऊ की एमपी-एमएलए कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट जारी किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डॉ. कृष्ण प्रताप सिंह ने यह कार्रवाई भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित रूप से गाली देने और जूता मारने की धमकी से जुड़े मामले में की है#
#यह मामला 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान का बताया जा रहा है। आरोप है कि रतनपुरा बाजार में एक जनसभा के दौरान राजभर ने मंच से भाजपा नेताओं के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और जूता मारने जैसी धमकी दी थी#
#कोर्ट के अनुसार, इस मामले में कई बार समन जारी किए गए, लेकिन लगातार पेश न होने पर अदालत ने इसे गंभीरता से लिया। समन की अवहेलना को देखते हुए कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए गैर-जमानती वारंट जारी कर दिया है#

No comments