Breaking News

#हरदोई:- बस स्टाप के लिए दी गयी भूमि तत्काल समतल कराने के निर्देश, ई-रिक्शों की सघन चेकिंग के साथ निर्धारित रूट पर चलवाने की व्यवस्था करें/ डीएम#


#हरदोई:- बस स्टाप के लिए दी गयी भूमि तत्काल समतल कराने के निर्देश, ई-रिक्शों की सघन चेकिंग के साथ निर्धारित रूट पर चलवाने की व्यवस्था करें/ डीएम#

#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने आज पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ नगरीय क्षेत्र से बाहर देहात कोतवाली के आगे से सीतापुर के लिए तथा एफसीआई गोदाम से आगे लखनऊ के लिए संचालित होने वाली निजी बस स्टापों के लिए दी गयी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर तथा ईओ, हरदोई को निर्देश दिये कि बस स्टाप के लिए दी गयी भूमि को गम्भीरता से लेते तत्काल प्रभाव से समतल कराये ताकि निजी बसों का संचालन सुचारू से हो सके#

#जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार तथा एआरटीओ अरविन्द कुमार सिंह को निर्देश दिये कि नगर क्षेत्र में चलने वाले ई-रिक्शों की सघन चेकिंग करें और निर्धारित रूट पर चलवाने की व्यवस्था करें जिससे जाम की स्थित में सुधार आये और अवैध रूप चलने वाले ई-रिक्शों का चालान के विधिक कार्यवाही करें। इस अवसर पर एसडीएम सदर मंयक कुंडू, जवॉइंट मजिस्ट्रेट, कोतवाली देहात प्रभारी हरिनाथ सिंह व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments