Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के बाद महुआकोला गाँव में सौहार्दपूर्ण माहौल#


#हरदोई:- बेनीगंज- भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना के बाद महुआकोला गाँव में सौहार्दपूर्ण माहौल#

#हरदोई: बेनीगंज- क्षेत्र के महुआकोला गांव में भगवान बुद्ध की प्रतिमा स्थापना को लेकर हाल ही में हुए विवाद के बाद शुक्रवार को गांव का माहौल पूरी तरह बदला नजर आया। प्रदेश नेतृत्व के हस्तक्षेप के बाद भाजपा जनप्रतिनिधियों की सक्रियता बढ़ी और गांव में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने की पहल तेज हो गई। सुबह होते ही भगवान बुद्ध की प्रतिमा गांव लाई गई, जिसकी सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रशासन भी पूरी सतर्कता के साथ मौजूद रहा। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन समेत कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग गांव पहुंचे#

#जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि बिना अनुमति प्रतिमा स्थापना को लेकर वर्ष 2008 में बने कानून का पालन प्रशासन द्वारा किया गया है। साथ ही बाहरी एवं अराजक तत्वों पर गांव के लोगों को गुमराह कर विवाद की स्थिति उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया। विधायक रामपाल वर्मा ने कहा कि यदि ग्रामीण पहले जनप्रतिनिधियों से संपर्क करते तो समस्या पहले ही सुलझ जाती। जनप्रतिनिधियों की बात सुनने के बाद ग्रामीणों में संतोष का माहौल दिखाई दिया#

#इसके बाद प्रशासन की मौजूदगी में भगवान बुद्ध की प्रतिमा को विधिवत मंदिर में स्थापित कराया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने पूजा-अर्चना कर सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल भी तैनात रहा। वहीं दूसरे पक्ष के लोगों ने भी अपनी समस्याएं जनप्रतिनिधियों के सामने रखीं। ग्रामीणों का कहना था कि कुछ दिन पूर्व मंदिरों में रखी गई शिव मूर्तियां तोड़कर गायब कर दी गई थीं, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं#

#भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने दोनों पक्षों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि सभी लोग अपने-अपने इष्ट देवों की पूजा करें और मिलजुल कर रहें। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार “सबका साथ, सबका विकास” की भावना के साथ कार्य कर रही है। इस दौरान विधायक रामपाल वर्मा ने बुद्ध मंदिर परिसर में हाईमास्ट लाइट एवं पेयजल व्यवस्था कराने की घोषणा भी की। साथ ही प्रशासन से दर्ज मुकदमों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आग्रह किया। दिनभर गांव में शांति और सौहार्द का माहौल बना रहा#

No comments