Breaking News

#हरदोई:- मटियामऊ हत्याकांड: बसपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा#


#हरदोई:- मटियामऊ हत्याकांड: बसपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात, न्याय का दिया भरोसा#

#हरदोई: मल्लावां थानाक्षेत्र के मटियामऊ गांव में हुए मासूम बच्चे के जघन्य हत्याकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। इस घटना को लेकर स्थानीय जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है। इसी क्रम में आज बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का एक प्रतिनिधिमंडल मटियामऊ पहुँचा, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सरगर्मी तेज हो गई है#

#दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस#

#बसपा डेलिगेशन ने पीड़ित परिवार के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त की। डेलिगेशन के सदस्यों ने शोकाकुल परिजनों से काफी देर तक बातचीत की और उन्हें ढांढस बंधाया। नेताओं ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना से पूरी पार्टी मर्माहत है और दुख की इस घड़ी में बसपा का प्रत्येक कार्यकर्ता परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है#

#मुलाकात के दौरान बसपा नेताओं ने घटना के मुख्य बिंदुओं और अब तक हुई पुलिसिया कार्रवाई की विस्तृत जानकारी ली। प्रतिनिधिमंडल ने परिवार को आश्वस्त करते हुए कहा, "हम इस पूरे मामले की निष्पक्ष रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं, जिसे तत्काल प्रभाव से पार्टी हाई कमान तक पहुँचाया जाएगा। शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा कि दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिले और पीड़ित परिवार को उचित न्याय प्राप्त हो#

#गांव में बसपा नेताओं के पहुँचने से स्थानीय पुलिस प्रशासन पर भी दबाव बढ़ा है। डेलिगेशन ने स्पष्ट किया कि यदि जल्द ही ठोस कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित नहीं किया गया, तो पार्टी इस मुद्दे को बड़े स्तर पर उठाने से पीछे नहीं हटेगी। जो भी इस घटनाक्रम में संलिप्त है, सबको सजा मिलनी चाहिए। यही बच्चे को सच्ची श्रद्धांजलि होगी#

No comments