Breaking News

#हरदोई:- यज्ञ-कथा अनुष्ठान सनातन धर्म के आधार- प्रेमावती#


#हरदोई:- यज्ञ-कथा अनुष्ठान सनातन धर्म के आधार- प्रेमावती#

#हरदोई: पंचनद कटरी के गाँव अंतूपूरवा खद्दीपुरराजा स्थित दुर्गा देवी मंदिर पर चल रही दशदिवसात्मक श्रीशतचंडी महायज्ञ के साथ श्रीरामकथा एवं श्रीमद्भागवतकथा में धर्म कर्म के विभिन्न प्रसंगों से भक्ति-श्रद्धा और आध्यात्म का संगम हिलोरें ले उठा. अनुष्ठान में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती पीके वर्मा ने यजमान संतोष त्रिवेदी के साथ यज्ञवेदी की परिक्रमा कर फूल फलों और दक्षिणा से व्यासपीठ का पूजन करते हुए कहा ग्रामीण अँचलों में ऐसे सुन्दर अनुष्ठान सनातन धर्म के आधार और संवर्धन में सहायक हैं#

#श्रीरामकथा व्यास शिवस्वरूप अग्निहोत्री ने मर्यादापुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श चरित्र का वर्णन कर पाण्डाल को भक्ति से भर दिया. कहा श्रीराम का अवतार ऋषि-मुनियों और यज्ञ-वैदिक संस्कृति की रक्षा के साथ धर्म की स्थापना के लिया. जनकपुर गमन में गौतम ऋषि पत्नी अहिल्या का उद्धार, धनुष-यज्ञ आदि विभिन्न प्रसंगों को श्रीरामचरितमानस की चौपाइयों और रामायण के श्लोकों की व्याख्या के साथ किया. श्रीमद्भागवतकथा व्यास पं. शिवम अग्निहोत्री ने विभिन्न पौराणिक प्रसंगों से धर्म गँगा प्रवाहित की. प्रात:कालीन वेला में यजमानों ने नैमिषधाम के यज्ञाचार्य निर्दोष अग्निहोत्री ने पँचकुण्डीय यज्ञवेदियों का पूजन कराया#

#अनुष्ठान में पहुँचीं जिला पँचायत अध्यक्ष प्रेमावती वर्मा का स्वागत राकेश अग्निहोत्री, जितेंद्र अग्निहोत्री, बीडीसी रोहित अग्निहोत्री, रोहित अग्निहोत्री, ब्रजेश अग्निहोत्री, सारिका अग्निहोत्री ने पुष्पगुच्छ प्रदान कर किया. कथा में यजमान श्यामाकुमार त्रिवेदी, रामलखन मिश्र, मोहित अग्निहोत्री, सोनू अवस्थी, कामेश आदि श्रद्धालु उपस्थित रहे#

No comments