#हरदोई:- स्वच्छता में टॉप रैंक हासिल करने वाले हरदोई शहर का हाल बदहाल, कौन लेगा इसका श्रेय#
#हरदोई:- स्वच्छता में टॉप रैंक हासिल करने वाले हरदोई शहर का हाल बदहाल, कौन लेगा इसका श्रेय#
#नगर पालिका की लापरवाही से बदहाल नघेटा रोड, सड़क पर बह रहा नालियाँ का पानी और कीचड़#
#हरदोई: शहर की प्रमुख सड़कों में शामिल नघेटा रोड इन दिनों नगर पालिका परिषद की उदासीनता का शिकार बना हुआ है। शहर में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है, जिसके चलते नालियां चोक पड़ी हैं और गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय लोगों, छात्रों और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है#
#यह नजारा जिला अधिकारी कार्यालय से महज 200 मीटर की दूरी का है। यहाँ नघेटा रोड पर डायट, आरआर कॉलेज समेत कई सरकारी एवं निजी शिक्षण संस्थान और अस्पताल स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, मरीज और आम नागरिक आते-जाते हैं। बावजूद इसके क्षेत्र में नियमित सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नजर नहीं आ रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कुछ माह पूर्व यहां नाले का निर्माण कराया गया था, लेकिन निर्माण कार्य की गुणवत्ता बेहद खराब रही#
#लोगों का कहना है कि नाला बनने के बावजूद जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे भ्रष्टाचार की आशंका भी जताई जा रही है। बारिश और गंदे पानी के जमाव से सड़क पर फिसलन और दुर्गंध का माहौल बना हुआ है। राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, वहीं आसपास के दुकानदार भी प्रभावित हो रहे हैं। अब सवाल ये उठता है जब जिलाधिकारी कार्यालय से महज कुछ दूरी पर जब ऐसी बदहाली नजर आ रही है तो फिर जिले के सुदूर इलाकों में हालात क्या होंगे? इस सम्बन्ध में ईओ रामेन्द्र सिंह ने द टेलीकास्ट को बताया कि नाला बन रहा था इसलिए जलभराव हुआ है, नाला बन जाएगा तो समस्या का समाधान हो जाएगा#

No comments