Breaking News

#लखनऊ:- सचिवालय कर्मियों की जीत, नहीं बदले जायेंगे सीयूजी नम्बर, अवकाश के दिन कार्यालय खोलने का आदेश भी रद्द#


#लखनऊ:- सचिवालय कर्मियों की जीत, नहीं बदले जायेंगे सीयूजी नम्बर, अवकाश के दिन कार्यालय खोलने का आदेश भी रद्द#

#लखनऊ: सचिवालय कर्मचारियों के विरोध के बाद सचिवालय प्रशासन विभाग ने सीयूजी (CUG) मोबाइल नंबर बदलने का फैसला वापस ले लिया है। अब कर्मचारियों के पिछले करीब 15 वर्षों से उपयोग में रहे मोबाइल नंबरों को बदलने के बजाय नई सेवा प्रदाता कंपनी बीएसएनएल में ही पोर्ट कराया जाएगा#

#जानकारी के अनुसार, इस प्रक्रिया को लेकर सोमवार को मौजूदा सेवा प्रदाता कंपनी वोडाफोन/आइडिया के अधिकारियों से सचिवालय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी वार्ता करेंगे। गौरतलब है कि सचिवालय प्रशासन विभाग ने सभी शाखा अधिष्ठानों को शनिवार, अवकाश के दिन भी कार्यालय खोलकर कर्मचारियों को नए सीयूजी नंबर उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किए थे#

#हालांकि कर्मचारियों की आपत्तियों और विरोध के बीच विभाग ने यह आदेश भी निरस्त कर दिया। फैसला वापस होने के बाद सचिवालय कर्मियों में राहत की भावना देखी जा रही है। कर्मचारियों का कहना था कि वर्षों से उपयोग किए जा रहे नंबर बदलने से सरकारी कार्य, संपर्क व्यवस्था और व्यक्तिगत संचार प्रभावित हो सकता था#

No comments