Breaking News

#हरदोई:- गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी#


#हरदोई:- गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर होगी कार्रवाई-जिलाधिकारी#

#हरदोई: गैर मान्यता प्राप्त और अमान्य कक्षाएं संचालित करने वाले विद्यालयों पर अब कार्रवाई की जाएगी जिलाधिकारी ने इसके लिए जिले की पांचों तहसीलों में तहसीलदार की अध्यक्षता में पांच समितियां गठित की हैं ये समितियां अपने-अपने क्षेत्र में संचालित विद्यालयों की जांच करेंगी गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों को सील करने और उनके प्रबंधकों पर नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं साथ ही मान्यता प्राप्त विद्यालयों में अमान्य कक्षाएं संचालित होने पर भी समिति कार्रवाई करेगी जिलाधिकारी अनुनय झा द्वारा गठित इन समितियों में अध्यक्ष के अलावा संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष खंड शिक्षा अधिकारी और राजकीय इंटर कॉलेज व राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक शामिल हैं सदर तहसील क्षेत्र के लिए गठित समिति की अध्यक्षता सदर तहसीलदार करेंगे इसमें अध्यक्ष सहित कुल 12 सदस्य होंगे जिनमें संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी ( सुरसा, बावन, अहिरोरी, हरियावां, टड़ियावां ) और पांच राजकीय इंटर कॉलेज/ उत्तर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य/ प्रधानाध्यापक शामिल हैं बिलग्राम तहसील के तहत बनी समिति में तहसीलदार अध्यक्ष होंगे। इसमें संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष, खंड शिक्षा अधिकारी ( बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, सांडी ) और राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय संगैचामऊ मटियामऊ, भिखारीपुर और रऊरा के प्रधानाध्यापक शामिल हैं इस समिति में अध्यक्ष सहित 10 सदस्य हैं संडीला तहसील क्षेत्र की समिति में तहसीलदार, संबंधित थाना प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी (संडीला, कछौना, कोठवा, भरावन) शामिल हैं। इसमें राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय जामू, कछौना, बहेंदर,भैंसरी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज तथा राजकीय इंटर कॉलेज बेगमगंज के प्रधानाध्यापक/प्रधानाचार्य भी सदस्य हैं यह समिति अध्यक्ष सहित 12 सदस्यीय है शाहाबाद तहसील क्षेत्र के लिए गठित समिति में तहसीलदार, संबंधित थाना प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी ( शाहाबाद, पिहानी, टोडरपुर ) शामिल हैं राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बिलहरी,रहीमपुर और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज टोडरपुर की प्रधानाचार्या भी इसके सदस्य हैं इस समिति में कुल आठ सदस्य शामिल हैं सवायजपुर तहसील क्षेत्र की समिति में तहसीलदार,संबंधित थाना प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी ( हरपालपुर भरखनी ) शामिल हैं राष्ट्रीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय बरबन और भरखनी के प्रधानाध्यापक भी इसके सदस्य हैं यह समिति कुल 6 सदस्यीय है#

No comments