Breaking News

#लखनऊ:- जीवित महिला को राशन कार्ड में दिखाया मृत! दो महीने से नहीं मिला राशन#


#लखनऊ:- जीवित महिला को राशन कार्ड में दिखाया मृत! दो महीने से नहीं मिला राशन#

#लखनऊ: के मोहनलालगंज क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगटइया में सरकारी रिकॉर्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां राशन कार्ड के मुखिया को विभागीय अभिलेखों में मृत दर्ज कर दिए जाने के कारण परिवार को पिछले दो महीनों से राशन नहीं मिल पा रहा है#

#पीड़ित परिवार का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ# 

#राशन न मिलने से परिवार को आर्थिक और खाद्य संकट का सामना करना पड़ रहा है। मामले से परेशान होकर पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराते हुए जांच और राशन व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है#

#ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की त्रुटियों के कारण जरूरतमंद परिवारों को परेशान होना पड़ता है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी#

No comments