Breaking News

#हरदोई:- सीडीओ ने सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश#


#हरदोई:- सीडीओ ने सीएम डैश बोर्ड राजस्व एवं विकास कार्यो की समीक्षा बैठक में दिए सख्त निर्देश#

#हरदोई: विवेकानंद सभागार में सीडीओ नेहा व्याडबाल की अध्यक्षता में राजस्व एवं विकास कार्यों से सम्बंधित विभागों की सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा बैठक आहूत की गयी। उन्होंने कहा कि सीएम डैशबोर्ड पर विभागीय योजनाओं की प्रगति बढायी जाये, सभी विभाग राजस्व वसूली पर विशेष ध्यान दे और निर्धारित समयसीमा मे लक्ष्य पूरा करें#

#सीडीओ ने सभी अधिकारियों से कहा कि सीएम डैश बोर्ड पर खराब प्रगति जनपद की रैंक को प्रभावित कर सकती है, इसलिये सभी विभाग अपने-अपने विभाग की रैकिंग पर विशेष ध्यान दे। रैकिंग में सुधार के लिए विशेष प्रयास किये जाएं। सूचनाओं की विभागीय पोर्टल पर ससमय फीडिंग सुनिश्चित की जाये। उन्होंने फैमिली आईडी कार्ड तथा स्वनिधि योजना की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुये प्रगति मे सुधार लाने के निर्देश सम्बन्धित को दिये#

#उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर किया जाये। निर्माण कार्यो की समीक्षा करते हुये सीएनडीएस को प्रगति बढाने के निर्देश दिये। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वि.रा.दीपाली भार्गव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट संस्कृति द्विवेदी, सभी एसडीएम व अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे#

No comments