Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- चरनी के पावे गिराने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार#


#हरदोई:- बेनीगंज- चरनी के पावे गिराने का आरोप, पीड़ित ने पुलिस से लगाई न्याय की गुहार#

#हरदोई:- बेनीगंज- कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर मजरा जरौआ निवासी मोहन लाल पुत्र सुंदर रैदास ने गांव के ही कुछ लोगों पर उनकी चरनी को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार उन्होंने अपनी निजी भूमि पर पालतू जानवरों के लिए चरनी का निर्माण कराया था, जिसका गांव के विपक्षियों ने विरोध किया। आरोप है कि राजेश पुत्र भैयालाल, दीपक पुत्र राजेश, रामू पुत्र स्व. राजेंद्र व विनीत पुत्र राजेंद्र आदि ने चरनी के पावे तोड़ दिए और वहां स्वयं निर्माण कार्य कराने लगे, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ#

#मोहन लाल का कहना है कि मामले की शिकायत उन्होंने कोतवाली बेनीगंज व पुलिस चौकी कोथावां में की थी। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज के सामने भी विपक्षी पक्ष अपनी बात मनवाने का प्रयास करता रहा#

#पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई किए जाने और न्याय दिलाने की मांग की है#

No comments