Breaking News

#हरदोई:- CHC टड़ियावा में ‘हाई मास्क लाइट’ बनी शोपीस, 6 महीने से अंधेरे में अस्पताल परिसर#


#हरदोई:- CHC टड़ियावा में ‘हाई मास्क लाइट’ बनी शोपीस, 6 महीने से अंधेरे में अस्पताल परिसर#

#हरदोई: के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टड़ियावा में लगी हाई मास्क लाइट पिछले लगभग 6 महीनों से बंद पड़ी है। हैरानी की बात यह है कि लाखों रुपये की लागत से लगाई गई यह लाइट तकनीकी रूप से सही बताई जा रही है, फिर भी चालू नहीं हो पा रही#

#सूत्रों के अनुसार, अस्पताल परिसर में अराजक तत्वों का इतना दबदबा है कि वे लाइट को जलने नहीं देते। इसका खामियाजा मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल स्टाफ को उठाना पड़ रहा है। शाम ढलते ही पूरा परिसर अंधेरे में डूब जाता है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं#

#यह हाई मास्क लाइट क्षेत्र में बेहतर रोशनी और सुरक्षा के उद्देश्य से तत्कालीन भाजपा सांसद अंशुल वर्मा द्वारा लगवाई गई थी, लेकिन वर्तमान में यह केवल शोपीस बनकर रह गई है। जब लाइट में कोई खराबी नहीं है, तो आखिर इसे चालू क्यों नहीं किया जा रहा#

#क्या जिम्मेदार विभाग इस ओर ध्यान देगा या यूं ही अंधेरे में चलता रहेगा अस्पताल#

No comments