#लखनऊ:- बिजली कटौती पर सख्त CM योगी, कल करेंगे ऊर्जा विभाग की समीक्षा#
#लखनऊ:- बिजली कटौती पर सख्त CM योगी, कल करेंगे ऊर्जा विभाग की समीक्षा#
#लखनऊ: प्रदेश में बढ़ती बिजली कटौती और विद्युत समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा समेत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रदेशभर में विद्युत आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा करेंगे और आम जनता को राहत देने के लिए किए गए कार्यों का जायजा लेंगे। साथ ही बिजली समस्याओं के समाधान के लिए विभाग द्वारा उठाए गए कदमों पर भी चर्चा होगी। भीषण गर्मी के बीच लगातार मिल रही बिजली कटौती की शिकायतों को देखते हुए यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है#

No comments