Breaking News

#हरदोई:- बघौली- भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण समारोह 01 जुलाई को रामपुर बघौली में होगा आयोजित#


#हरदोई:- बघौली- भगवान परशुराम मूर्ति अनावरण समारोह 01 जुलाई को रामपुर बघौली में होगा आयोजित#

#हरदोई: बघौली- थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर में आगामी 01 जुलाई दिन बुधवार को भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति का अनावरण समारोह बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में लंबे समय से चर्चाएं और विभिन्न प्रकार की अटकलें लगाई जा रही थीं, लेकिन अब उच्च स्तरीय शासन एवं प्रशासन से प्राप्त अनुमति के बाद कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है#

#कार्यक्रम के आयोजक एवं व्यवस्थापक लखन मिश्रा, शुभम तिवारी, विनय मिश्रा, विकास चौहान, मयंक पंडित, रवि शर्मा एवं अनुज शर्मा ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन सनातन संस्कृति और ब्राह्मण समाज की आस्था का प्रतीक बनेगा। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम जी त्याग, तप, धर्म और न्याय के प्रतीक हैं तथा उनकी प्रतिमा की स्थापना क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा प्रदान करेगी#

#इस अवसर पर राष्ट्रीय नव निर्माण दल के प्रमुख संस्थापक श्री कांत त्यागी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, धर्मप्रेमी एवं भारी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है#

#आयोजकों ने समस्त सनातनी क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं तथा भगवान परशुराम का आशीर्वाद प्राप्त करें#

No comments