Breaking News

#नोएडा:- सेक्टर-119 की सोसाइटी में भीषण आग, AC फटने से हादसे की आशंका#


#नोएडा:- सेक्टर-119 की सोसाइटी में भीषण आग, AC फटने से हादसे की आशंका#

#नोएडा: सेक्टर-119 स्थित The Aranya सोसाइटी के एक फ्लैट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही सोसाइटी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि AC फटने के कारण फ्लैट में आग लगी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। घटना में हुए नुकसान और किसी के हताहत होने की जानकारी अभी सामने नहीं आई हैं#

No comments