Breaking News

#हरदोई:- जि. पं. में भाजपा ने मनाए मोदी सरकार के 12 वर्ष, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का हुआ भव्य स्वागत#


#हरदोई:- जि. पं. में भाजपा ने मनाए मोदी सरकार के 12 वर्ष, राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का हुआ भव्य स्वागत#

#हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला पंचायत परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमर पाल मौर्य का भव्य स्वागत किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती के नेतृत्व में नवनिर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वार पर पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया#

#इस अवसर पर अमर पाल मौर्य ने जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा पदाधिकारियों के साथ जिला पंचायत परिसर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर, संत रविदास एवं संत गाडगे की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विश्व मंच पर अपनी नई पहचान स्थापित की है। गरीब, किसान, युवा, महिला एवं वंचित वर्ग के सशक्तिकरण का संकल्प जनभागीदारी के माध्यम से निरंतर आगे बढ़ रहा है#

#कार्यक्रम आयोजक एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि वर्ष 2014 में देश ने ऐसे नेतृत्व पर विश्वास जताया था जिसने राजनीति को केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का मिशन बनाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के 12 वर्ष सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के सशक्त अध्याय के रूप में याद किए जाएंगे#

#इसके बाद जिला पंचायत सभागार में आयोजित परिचयात्मक बैठक में मुख्य अतिथि अमर पाल मौर्य ने भाजपा पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त किया तथा विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया#

#कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, पूर्व जिलाध्यक्ष रामऔतार शुक्ला, विद्याराम वर्मा, श्रीकृष्ण शास्त्री, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डॉ. विमल सिंह, राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं क्षेत्रीय महामंत्री (अनु. मोर्चा) पी.के. वर्मा, जिला महामंत्री सत्येंद्र राजपूत, जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, आकाश सिंह, अलका गुप्ता, विनोद राठौर, अशोक सिंह, नीतू चंद्रा, दीपा विश्वास, सौरभ सिंह गौर, गंगेश पाठक, आशुतोष आजाद सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे#

No comments