#हरदोई:- 17 जून 2026 नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश#
#हरदोई:- 17 जून 2026 नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक, दिए आवश्यक दिशा- निर्देश#
#हरदोई: जिलाधिकारी अनुनय झा ने पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के साथ स्वामी विवेकानंद सभागार में आगामी 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा 2026 की तैयारियों की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा जैसे संवेदनशील कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एसओपी का कड़ाई से पालन करते हुए पूरी गंभीरता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा और आधुनिक तकनीक परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए सभी केंद्रों पर जैमर, सीसीटीवी कैमरे लगाये जाये। सभी परीक्षा केन्द्रों में पेयजल, पंखे, प्राथमिक उपचार (फर्स्ट एड) सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर बने क्लॉक रूम मे परीक्षार्थियों के बैग रखने पर उसकी तलाशी ली जाए तथा परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के दायरे में इलेक्ट्रानिक की दुकान/कैफे आदि परीक्षा होने तक बन्द रखे जाएं। परीक्षार्थियों की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए सभी केन्द्रों में स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती भी की जाए। बैठक मे पुलिस अधीक्षक से कहा कि अभ्यर्थियों के स्टेशन, बस स्टाप से परीक्षा केन्द्रों तक आने जाने वाले मार्गो पर यातायात व्यवस्था सुगम बनाये तथा परीक्षा केन्द्रों के आस-पास एवं मुख्य- मुख्य चौराहों पर यातायात पुलिस तथा अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करायें ताकि अभ्यर्थियों को आने-जाने में दिक्कत न हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव समस्त सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्टेªट, आदि उपस्थित रहें#

No comments