#हरदोई:- के लोनार क्षेत्र में प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका करीब 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती और फिर पांच साल के कथित प्रेम संबंध के टूटने से आहत प्रेमिका ने जोरदार हंगामा कर दिया. इससे पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई#
#हरदोई:- के लोनार क्षेत्र में प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका करीब 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती और फिर पांच साल के कथित प्रेम संबंध के टूटने से आहत प्रेमिका ने जोरदार हंगामा कर दिया. इससे पूरे इलाके में अफरा- तफरी मच गई#
#हरदोई: जिले के लोनार क्षेत्र में उस वक्त हड़कम मच गया, जब प्रेमी की शादी तय होने की खबर से नाराज एक युवती करीब 180 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इंस्टाग्राम से शुरू हुई दोस्ती और फिर पांच साल के कथित प्रेम संबंध के टूटने की आशंका ने पूरे इलाके को हिला दिया#
#इलाके में अफरा-तफरी का माहौल#
#सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और माहौल तनावपूर्ण बना रहा. पूरे घटनाक्रम के दौरान इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए. यह पूरा मामला लोनार कोतवाली क्षेत्र के लोनार कस्बे का है, जहां कोतवाली से करीब 100 मीटर दूरी पर स्थित मोबाइल टावर पर अचानक एक युवती चढ़ गई#
#इंस्टाग्राम पर हुई थी दोनों की दोस्ती#
#जानकारी के मुताबिक, सीतापुर जनपद के मंसूरपुर निवासी रूबी, जो वर्तमान में लखनऊ में रह रही थी. युवती की लोनार थाना क्षेत्र के गढ़िया डिल्ला निवासी शैलेंद्र से इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी. यह दोस्ती धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई और दोनों लंबे समय से संपर्क में थे. बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन पहले अपने गांव लौटा था, जहां परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी और 20 जून को बारात जानी थी#
#टावर पर चढ़ युवती का हाईवोल्टेज ड्रामा#
#जैसे ही इसकी भनक युवती को लगी, वह गुस्से और आक्रोश में लखनऊ से सीधे लोनार पहुंच गई. यहां पहुंचकर उसने युवक से मिलने और बात करने की कोशिश की. आरोप है कि युवक ने मिलने से इनकार कर दिया. इसी बात से आहत होकर युवती मोबाइल टावर पर चढ़ गई और हंगामा शुरू कर दिया#
#पुलिस की हिरासत में हंगामा करने वाली युवती#
#घटना की सूचना पर लोनार इंस्पेक्टर सुनील कुमार मिश्रा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन युवती नीचे उतरने को तैयार नहीं हुई. इसके बाद पुलिस ने प्रेमी को मौके पर बुलाकर दोनों की बातचीत कराई, जिसके बाद हालात शांत हुए और युवती को सुरक्षित नीचे उतारा गया. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments