Breaking News

#हरदोई:- अरुणेश वाजपेयी की हीरक जयंती पर 21 विभूतियों का सम्मान, समाजसेवा और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन#


#हरदोई:- अरुणेश वाजपेयी की हीरक जयंती पर 21 विभूतियों का सम्मान, समाजसेवा और सांस्कृतिक विरासत को किया नमन#

#हरदोई: सामाजिक संस्था 'आप और हम चेतना मंच' के तत्वावधान में संरक्षक एवं समाजसेवी स्वर्गीय अरुणेश वाजपेयी की हीरक जयंती समारोह का आयोजन लोकमंगल को समर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर शिक्षा, साहित्य, कला, चिकित्सा, पत्रकारिता, विधि और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों की 21 विशिष्ट विभूतियों को 'अरुणेश वाजपेयी स्मृति सम्मान' से सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी, कृपालु साधक डॉ. राजेन्द्रदत्त मिश्र तथा पूर्व जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने सम्मान प्रदान करते हुए कहा कि अरुणेश वाजपेयी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी और हरदोई के सांस्कृतिक राजदूत थे। उन्होंने कहा कि व्यक्ति के सद्कर्म ही उसे समाज में अमर बनाते हैं और अरुणेश वाजपेयी का जीवन इसी का उदाहरण है#

#मुख्य अतिथि डॉ. अशोक वाजपेयी ने कहा कि अरुणेश वाजपेयी ने पांच दशकों तक समाज को दिशा देने का कार्य किया। उनके पुत्र सुयश वाजपेयी द्वारा विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का सम्मान कर उनके सांस्कृतिक और सामाजिक योगदान को आगे बढ़ाने का सराहनीय प्रयास किया गया है। समारोह में कई सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्थाओं को भी स्मृति अलंकरण प्रदान किया गया। डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर वरिष्ठ चिकित्सकों को 'सर्वे सन्तु निरामयाः सम्मान' से सम्मानित किया गया। वहीं साहित्य, पत्रकारिता, रंगमंच, योग और विधि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को भी सम्मानित किया गया#

#पूर्व जिलाधिकारी अवधेश कुमार सिंह राठौर ने कहा कि अपने प्रशासनिक कार्यकाल में उन्होंने अरुणेश वाजपेयी को जनपद की रचनात्मक गतिविधियों का प्रमुख प्रेरणास्रोत पाया। अन्य वक्ताओं ने भी उनके व्यक्तित्व, सामाजिक सरोकारों और सांस्कृतिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में साहित्यकार, चिकित्सक, शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह का संचालन महेश मिश्र, समीक्षा तिवारी एवं मुस्कान वर्मा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि आभार प्रदर्शन अनिल सिंह वीरू ने किया#

No comments