Breaking News

#हरदोई:- युवराष्ट्र- की बैठक सम्पन्न, 25 जून तक संगठनात्मक सूची तैयार करने का लिया संकल्प#


#हरदोई:- युवराष्ट्र- की बैठक सम्पन्न, 25 जून तक संगठनात्मक सूची तैयार करने का लिया संकल्प#

#हरदोई: "युवराष्ट्र" की बैठक रविवार को भक्त प्रह्लाद भवन स्थित संघ कार्यालय, लखनऊ रोड पर सम्पन्न हुई। बैठक में उन्नाव विभाग प्रचारक अमरजीत जी एवं प्रांत टोली सदस्य सुमित जी का विशेष प्रवास रहा। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई। साथ ही जिला टोली, महाविद्यालयों की सूची तथा प्रमुख एवं सह-प्रमुखों की सूची 22 से 25 जून तक तैयार करने का संकल्प लिया गया। संगठन को अधिक सक्रिय और प्रभावी बनाने के लिए विभिन्न कार्ययोजनाओं पर भी विचार-विमर्श हुआ#

#बैठक में यह भी तय किया गया कि युवराष्ट्र हरदोई की अगली संभावित बैठक 5 जुलाई को आयोजित की जाएगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने युवराष्ट्र के कार्यों को और अधिक गतिशील बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक में विभाग प्रमुख युवराष्ट्र एवं जिला महाविद्यालयीन विद्यार्थी कार्य प्रमुख उमापति, सिद्धार्थ, अश्वनी, विजयकांत, प्रदीप, सत्यम, केशव, अधिराज सहित अन्य कार्यकर्ताओं की प्रमुख सहभागिता रही#

No comments