#हरदोई:- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम#
#हरदोई:- ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम#
.#हरदोई: कोतवाली क्षेत्र बेनीगंज के बीरपुर-खेरवा मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, टड़ियावां थाना क्षेत्र के मरकहा गांव निवासी 35 वर्षीय रिंकू पुत्र प्रेम सागर अपनी ससुराल उगपुर आ रहे थे। वह अपने रिश्ते के साढ़ू के यहां नीभी गांव में पहले से रुकी अपनी 6 वर्षीय पुत्री निशा को लेकर उगापुर की ओर जा रहे थे#
#इसी दौरान बीरपुर खैरवा के समीप महुआकोला गांव निवासी रंजीत पुत्र श्रीकृष्ण वर्मा के ट्रैक्टर-ट्रॉली के नीचे दब जाने से रिंकू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई#
#घटना की जानकारी पर पहुंची बेनीगंज पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपी ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं#
#वहीं, हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने भी घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है#

No comments