Breaking News

#हरदोई:- घरेलू हिंसा का गंभीर मामला, पति और सास पर मारपीट व धमकी का आरोप#


#हरदोई:- घरेलू हिंसा का गंभीर मामला, पति और सास पर मारपीट व धमकी का आरोप#

#हरदोई: जिले के हरियावां थाना क्षेत्र से घरेलू हिंसा का एक गंभीर मामला सामने आया है। गांव विरमखेड़ा निवासी एक महिला ने अपने पति और सास पर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।पीड़िता के अनुसार, उसका पति लंबे समय से शराब के नशे में उसके साथ शारीरिक, मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न करता रहा है। महिला का आरोप है कि 5 जून की सुबह करीब 10 बजे उसका पति शराब पीकर घर आया और सास के साथ मिलकर उसे लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।विरोध करने पर आरोपियों ने उसका गला दबाने की कोशिश की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के दौरान उसकी नाक से खून भी बहने लगा। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को मौके पर बुलाया।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत करने पर उसे घर से निकालने, दूसरी शादी करने और जान से मारने की धमकी दी गई। साथ ही उसके जेवर और करीब 20 हजार रुपये भी छीन लिए गए।पीड़िता ने पुलिस से पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है#

No comments