#हरदोई:- जीडीसी व सीएसएन के तीन छात्र नेताओं की श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे गणमान्य#
##हरदोई: सीएसएन डिग्री कॉलेज हरदोई छात्रसंघ के प्रथम महामंत्री रहे स्मृतिशेष चंद्रविशाल दीक्षित के साथ ही जीडीसी के पूर्व महामंत्री क्षितिश दीक्षित और पूर्व महमंत्री शरद वाजपेई की श्रद्धांजलि सभा छात्रसंघ परिवार, हरदोई एवं आप-हम चेतना मंच के संयुक तत्वावधान में डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह के डीएम चौराहा स्थित आवास पर हुई. छात्र संघ, समस्या, संघर्ष और समाधान विषयक श्रद्धांजलि सभा में जिले से लेकर राजधानी तक के छात्र नेताओं और समाजसेवियों ने उनके चित्र पर पुष्पाँजलि अर्पित करते हुए छात्र जीवन से जुडे संघर्षों, उनकी सहयोगी सोच तथा व्यक्तित्व-कृतित्व को स्मरण किया. दिवंगत छात्रनेताओं के परिवारीजन दीपक दीक्षित, रघुवीर दीक्षित छोटू,मनोज दीक्षित के साथ सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की#
#सीएस एन डिग्रीकालेज एवं राजकीय महाविद्यालय हरदोई के तीन छात्र नेताओं के निधनोपरान्त एक साथ श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए हर आँख से उनके संघर्मय व्यक्तित्व की यादें छलकीं. विषय प्रवर्तन करते हुए लखनऊ विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू ने विद्यार्थियों के हितरक्षा में छात्रसंघ की सकारात्मक भूमिका को रेखाँकित करते हुए उसे राजनीतिक की प्रथम पाठशाला बताया. उन्होंने सीएसएन डिग्री कालेज के प्रथम महा मंत्री चन्द्रविशाल दीक्षित के साथ जीडीसी के पूर्व महामंत्री क्षितिश दीक्षित व शरद वाजपेयी के याद करते हुए उनके संघर्षमय व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला#
#मुख्यवक्ता सीएसएन डिग्री कालेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. रामाधार दीक्षित ने प्रथम पूर्व महामंत्री चन्द्रविशाल दीक्षित सहित अनेक छात्रनेताओं को याद करते हुए छात्रों के सहयोग में छात्रसंघ को सहायक बताया. कहा छात्रहित में विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों में छात्रसंघ को बहाल किया जाए. अध्यक्षता करते हुए पूर्व प्राचार्य डॉ. नरेशचन्द्र शुक्ल ने छात्र राजनीति से एमएलसी रहे लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व कुलपति प्रो. हरिकृष्ण अवस्थी को याद किया. उन्होने पूर्व छात्रनेताओं को याद करने में पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू की पहल को सराहा. जीडीसी के उपाध्यक्ष गोविन्द सिंह सोमवंशी और पूर्व अध्यक्ष पारुल दीक्षित ने कहा छात्रसंघ छात्रों की समस्याओं के समाधान का सबसे सुलभ मंच है. पूर्व अध्यक्ष अम्बुज शुक्ला ने कहा छात्र राजनीति से लेकर सामाजिक क्षेत्र में तीनों पुण्यात्माओं का व्यक्तित्व सराहनीय रहा#
#सीएसएन के पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सिंह चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट अरविन्द सिंह भालोद ने कहा पूर्वजों की रचनात्मक कार्यशैली को समाज विशेषकर नयी पीढी के सामने लाकर उनमें सामाजिक चेतना पनपना जरूरी है. आप और हम चेतना मंच संयोजक कमलेश पाठक और अध्यक्ष अनिल सिंह ने रचनात्मक कार्यों में यथासम्भव सहयोग का संकल्प दोहराया.अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप सिंह यादव, सभासद प्रतिनिधि राजीव सिंह ने विचार रखे. धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सीएस एन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने अनेक छात्रनेताओं के व्यक्तित्व को याद किया. उन्होंने लखनऊ विश्वविद्यालय के पूर्व महामंत्री अनिल सिंह वीरू द्वारा छात्रसंघ के पदाधिकारियों को स्मरण के अभियान को नयी पौध के लिए एक प्रेरक पहल बताया. संचालन महेश मिश्र ने किया#
#इस अवसर पर सीएसएन डिग्री कालेज के पूर्व अध्यक्ष राजीव मिश्रा, सुनील वर्मा, उपाध्यक्ष सर्वेश पाण्डे, कृष्णकुमार, श्यामाशरण गुप्ता, उपमंत्री मिलखेराम,संजीव दुबे, मायाप्रकाश मिश्र,मंत्री केके दीक्षित ने पुष्पांजलि अर्पित की. जीडीसी के पूर्व अध्यक्ष अवधेश गुप्ता,अजय पाण्डेय,राजीव सिंह सिम्पल, पूर्व महामंत्री राजकुमार गुप्ता,पवन सिंह, उदित प्रताप सिंह, देवेन्द्र सिंह, कीर्तिवर्धन,राकेश पाल,पूर्व उपाध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह,संजय गुप्ता, रवींद्र दीक्षित,विनय कुमार सिंहगौर,रोहित सिंह बंटू सहित छात्रनेताओं और अखिलेश पाठक,अवधविहारी मिश्र, पूर्व छात्र नेता संजय मिश्रा,पूर्व सभासद शिवसेवक गुप्ता, सुयश वाजपेयी,शशिदेव सिंह, विनोद दीक्षित, अरशद गुड्डू, अनिल अवस्थी, मदन गोपाल दीक्षित,गुड्डू सिंह चौहान, विमल कुमार, एडवोकेट राकेश सिंह गाजू, प्रताप सिंह एडवोकेट, आरसी बाजपेई, विकास पाठक "पिंटू", ललित बाजपेई, अभय सिंह, एडवोकेट कुलदीप यादव,मुकेश गुप्ता, जयकरन सिंह सोमवंशी, मोहम्मद अतीक,साहिल पप्पू, पुनीत मिश्रा, रामसुंदर मिश्रा पापलू, विनोद दीक्षित सहित गणमान्य जनों ने तीनों छात्रनेताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की#

No comments