#हरदोई:- स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का शुभारम्भ, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक#
#हरदोई:- स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का शुभारम्भ, जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक#
#हरदोई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल एवं ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज अध्यक्ष जिला पंचायत हरदोई प्रेमावती ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरियावां मे आयोजित स्वास्थ्य मेला एवं जनकल्याण शिविर का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए अध्यक्ष जिला पंचायत प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं एवं जनहितकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम मे अध्यक्ष प्रेमावती ने शिविर मे स्थापित स्टालों का निरीक्षण कर, उपस्थित क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का अधिकाधिक लाभ प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया#
#स्वास्थ्य शिविर मे चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नागरिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. अंकुल त्रिपाठी, प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख शशांक सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश गुप्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे#

No comments