#हरदोई:- टड़ियावां- दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- टड़ियावां- दुष्कर्म आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर उठे सवाल, पीड़िता ने लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र में दुष्कर्म एवं एससी/एसटी एक्ट के मामले में नामजद आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़िता का आरोप है कि एफआईआर दर्ज होने के बावजूद आरोपी खुलेआम घूम रहा है और लगातार उसे धमकियां दे रहा है#
#जानकारी के अनुसार पीड़िता की तहरीर पर 05 जून को दुष्कर्म और एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। इसके बाद भी अब तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पीड़िता का आरोप है कि क्षेत्र के एक ग्राम प्रधान के संरक्षण के कारण आरोपी के हौसले बुलंद हैं और पुलिस उस पर कार्रवाई करने से बच रही है#
#पीड़िता ने बताया कि आरोपी लगातार दबाव बनाने और मामले में समझौता करने की धमकी दे रहा है, जिससे वह और उसका परिवार भय के माहौल में जीने को मजबूर हैं। मामले को लेकर क्षेत्र में भी तरह-तरह की चर्चाएं हैं और पुलिस की निष्क्रियता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। पीड़िता ने उच्चाधिकारियों से हस्तक्षेप कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है#

No comments