#हरदोई:- अहिरोरी- गोपार में रामपुर पुलिया के पास भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, प्रशासन अलर्ट#
#हरदोई:- अहिरोरी- गोपार में रामपुर पुलिया के पास भगवान परशुराम मूर्ति स्थापना को लेकर विवाद, प्रशासन अलर्ट#
#हरदोई: विकासखंड अहिरोरी के थाना बघौली क्षेत्र स्थित गोपार-रामपुर पुलिया के पास भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना को लेकर चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। मूर्ति स्थापना के समर्थन में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन की सूचना मिलने पर प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया#
#शनिवार सुबह से ही प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने क्षेत्र में मोर्चा संभाल लिया। किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है#
#जानकारी के अनुसार, मूर्ति स्थापना की मांग कर रहे लोग अपनी बात शासन तक पहुंचाने के लिए राज्य मंत्री रजनी तिवारी से मिलने उनके आवास पहुंचे। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि वे अपनी निजी भूमि पर भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापित करना चाहते हैं, जबकि प्रशासन मामले के विभिन्न पहलुओं पर विचार कर रहा है#
#फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। अब सभी की निगाहें प्रशासन और संबंधित पक्षों के बीच होने वाली वार्ता पर टिकी हैं, जिससे इस विवाद का स्थायी समाधान निकल सके#

No comments