#हरदोई:- टड़ियावां- मंडल महामंत्री समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल#
#हरदोई:- टड़ियावां- मंडल महामंत्री समेत कई लोगों पर मुकदमा दर्ज, मारपीट का वीडियो वायरल#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के गांव मुरादपुर में बीते दिनों दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने भाजपा के मंडल महामंत्री राम रहीस सहित कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें राम रहीस किसी व्यक्ति को बचाने का प्रयास करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पीड़िता प्रेमावती पत्नी राहुल, निवासी मुरादपुर, ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि 24 जून को गांव के ही राकेश, रिंकू, प्रदीप और राम रहीस (पुत्रगण राजेंद्र) ने गाली- गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि जब उसके पति और 13 वर्षीय पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचे, तो आरोपियों ने उन्हें भी लात-घूंसों और डंडों से बुरी तरह पीटा। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना के तूल पकड़ने के बाद मंडल महामंत्री राम रहीस परेशान नजर आ रहे हैं#

No comments