#हरदोई:- शाहाबाद- गैस बिल्डिंग का सिलेंडर फटा, साइकिल मिस्त्री घायल#
#हरदोई:- शाहाबाद- गैस बिल्डिंग का सिलेंडर फटा, साइकिल मिस्त्री घायल#
#हरदोई: शाहाबाद- कोतवाली के इसलामगंज पावर हाउस के सामने रविवार को गैस बिल्डिंग का एक सिलेंडर तेज आवाज के साथ फट गया जिससे हड़कंप मच गया। इस घटना में पड़ोस का साइकिल मिस्त्री घायल हुआ है जिसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। कोतवाली क्षेत्र के बासित नगर मार्ग पर ओंकार की गैस बिल्डिंग की दुकान है। रविवार को दोपहर लगभग 1:00 बजे तेज आवाज के साथ गैस सिलेंडर फट गया। आवाज इतनी भयानक थी की मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। इस घटना में पड़ोस का साइकिल मिस्त्री नौशाद घायल हुआ है । उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। ओमकार खुद बाल बाल बच गया। ऊपर वाले का शुक्र रहा कि प्रतिदिन की, भांति मौके पर भीड़ नहीं थी वरना छांव होने की वजह से उस स्थान पर लोग अक्सर बैठे रहते हैं#

No comments