Breaking News

#लखनऊ:- पेपर लीक के विरोध में ईको गार्डन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग#


#लखनऊ:- पेपर लीक के विरोध में ईको गार्डन में छात्रों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग#

लखनऊ: विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा प्रदर्शन आयोजित किया गया। प्रदर्शन को लेकर लखनऊ पुलिस ने शाम 4 बजे तक की अनुमति प्रदान की है। प्रदर्शन में पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक के शामिल होने की सूचना है। प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की है। उनका आरोप है कि लगातार सामने आ रहे पेपर लीक के मामलों से छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और सरकार इस पर प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है#

#ईको गार्डन में सुबह से ही बड़ी संख्या में छात्र और युवा जुटने लगे, जिसके चलते क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल के साथ अर्धसैनिक बलों की भी तैनाती की गई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार प्रदर्शन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं तथा पूरे कार्यक्रम पर नजर रखी जा रही है। वहीं प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक पेपर लीक की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा#

No comments