#हरदोई:- में पुलिस भर्ती परीक्षा पर नकल माफिया की नजर, मोबाइल के जरिए पेपर हल करने की कोशिश विफल#
#हरदोई:- में पुलिस भर्ती परीक्षा पर नकल माफिया की नजर, मोबाइल के जरिए पेपर हल करने की कोशिश विफल#
#हरदोई: उत्तर प्रदेश- पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 के दौरान हरदोई में हाईटेक नकल का मामला सामने आया है। शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित वेणी माधव विद्यापीठ इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर एक अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के जरिए नकल करने के प्रयास में गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभ्यर्थी की पहचान #आगरा जनपद के डौकी थाना क्षेत्र के कण्डौल निवासी रोहित पथौरी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, रोहित ने 8 जून को परीक्षा की दूसरी पाली समाप्त होने के बाद पहचान पत्र अंदर छूटने का बहाना बनाकर दोबारा परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया और वाटर कूलर के पास एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा पुराना प्रतियोगी परीक्षा प्रश्नपत्र छिपा दिया#
#बताया गया कि 9 जून को प्रथम पाली की परीक्षा के दौरान उसने चेकिंग के बाद छिपाया गया मोबाइल निकालकर बाथरूम में रख दिया और पुराना प्रश्नपत्र अपने साथ परीक्षा कक्ष में ले गया। उसकी योजना परीक्षा का प्रश्नपत्र लेकर बाथरूम पहुंचने और मोबाइल की मदद से उत्तर प्राप्त करने की थी। परीक्षा के दौरान सुबह करीब 11:15 बजे बाथरूम के पास तैनात पुलिसकर्मियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। तलाशी लेने पर उसके पास से पुलिस भर्ती परीक्षा का प्रश्नपत्र बरामद हुआ। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर बाथरूम में छिपाया गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया गया#
#मामले के खुलासे के बाद परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है#

No comments