#हरदोई:- टड़ियावां- बस में दामाद से मारपीट, जान से मारने की धमकी#
#हरदोई:- टड़ियावां- बस में दामाद से मारपीट, जान से मारने की धमकी#
#हरदोई: टड़ियावां- क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बेटी की विदाई के बाद बस से घर लौट रहे दामाद के साथ रास्ते में मारपीट और धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम रावल निवासी बंधू पुत्र बलकू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 मई 2026, शाम करीब 4 बजे उनका दामाद घनश्याम निवासी फरदापुर उनकी बेटी खुशबू को विदा कराकर बस से अपने घर ले जा रहा था खेरिया मोड़ पर हुआ विवाद जैसे ही बस खेरिया मोड़ पर रुकी, गांव का ही इमरान पुत्र अच्छे खां वहां पहुंच गया और अचानक घनश्याम के साथ गाली-गलौज करने लगा।जब घनश्याम ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। बस में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया।बताया गया है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लड़की के पिता बंधू व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे और डरे-सहमे बेटी-दामाद को अपने साथ घर ले आए। पीड़ित ने थाना टड़ियावां में लिखित शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।परिवार का कहना है कि बिना किसी कारण मारपीट और धमकी से वे दहशत में हैं। टड़ियावां प्रभारी निरीक्षक ने बताया तहरीर के आधार पर मुकदमा/ दर्ज कर लिया गया हैं#

No comments