Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहाबाद पर हमला, सिर में आई चोट#


#हरदोई:- शाहाबाद- निरीक्षण के दौरान एसडीएम शाहाबाद पर हमला, सिर में आई चोट#

#हरदोई: शाहाबाद- क्षेत्र में सोमवार शाम सरकारी निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी (एसडीएम) शाहाबाद सुशील कुमार मिश्र पर ग्रामीणों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एसडीएम शाहाबाद बाढ़ चौकी का निरीक्षण कर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम परियल के पास स्थित सरकारी अन्नपूर्णा राशन दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक दुकान में राशन के साथ परचून का सामान भी बिकता पाया गया, जिस पर एसडीएम ने आपत्ति जताई#

#आरोप है कि इस दौरान उदयवीर राजपूत नामक व्यक्ति ने एसडीएम के साथ अभद्र व्यवहार किया। बाद में उसे साथ ले जाने की कार्रवाई की जा रही थी, तभी उसने फोन कर अन्य ग्रामीणों को बुला लिया।पुलिस के अनुसार, रास्ते में ग्रामीणों ने एसडीएम की सरकारी गाड़ी पर बांस के डंडों से हमला कर दिया और पथराव भी किया। पथराव में एसडीएम के सिर में चोट लग गई#

#उन्हें तत्काल सीएचसी शाहाबाद ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के बाद उन्हें स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सामान्य बनी हुई है#

No comments