#हरदोई:- टड़ियावां- का मुख्य चौराहा बदहाल, पीएम ग्राम सड़क योजना की सड़क बनी जानलेवा#
#हरदोई:- टड़ियावां- का मुख्य चौराहा बदहाल, पीएम ग्राम सड़क योजना की सड़क बनी जानलेवा#
#हरदोई: टड़ियावां- ब्लॉक मुख्यालय पर जिम्मेदारों की अनदेखी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य चौराहे से हरिहरपुर जाने वाले मार्ग की शुरुआत में ही सड़क की बदहाली साफ दिखाई दे रही है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित यह सड़क कई स्थानों पर टूट चुकी है, जिससे वाहन चालकों को रोजाना परेशानी और आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ रहा है#
#मुख्य चौराहे पर ही सड़क की जर्जर स्थिति व्यवस्था की पोल खोल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई है, जिसके कारण गड्ढों और टूटी सड़क से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लोगों ने संबंधित विभाग से जल्द सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुगम बनाने की मांग की है#

No comments