#हरदोई:- पूर्व सैनिकों के हितों पर प्रशासन गंभीर, सीडीओ ने मांगी जवाबदेही#
#हरदोई:- पूर्व सैनिकों के हितों पर प्रशासन गंभीर, सीडीओ ने मांगी जवाबदेही#
#हरदोई: मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में आज स्वामी विवेकानंद सभागार में जिला सैनिक बंधु की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और लंबित मामलों की समीक्षा की गई। बैठक के दौरान सैनिक कल्याण विभाग द्वारा पूर्व सैनिकों के कल्याणार्थ संचालित योजनाओं, पेंशन संबंधी मामलों, चिकित्सा सुविधाओं, भूमि आवंटन, रोजगार एवं अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। साथ ही लंबित प्रकरणों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए#
#मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश की रक्षा में अपना योगदान देने वाले सैनिकों और उनके परिवारों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान करना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए#
#बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों द्वारा प्रस्तुत समस्याओं और प्रार्थना पत्रों पर विस्तार से चर्चा की गई। अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के अधिकारी, पूर्व सैनिक संगठन के प्रतिनिधि तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे#

No comments