Breaking News

#हरदोई:- सीओ सिटी अंकित मिश्रा और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह का गैर जनपद तबादला#


#हरदोई:- सीओ सिटी अंकित मिश्रा और सीओ बिलग्राम रवि प्रकाश सिंह का गैर जनपद तबादला#

#हरदोई: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में हरदोई में तैनात दो क्षेत्राधिकारियों का गैर जनपद तबादला कर दिया गया है।जानकारी के अनुसार, हरदोई शहर के क्षेत्राधिकारी (सीओ सिटी) अंकित मिश्रा का तबादला संभल जनपद कर दिया गया है। वहीं बिलग्राम क्षेत्राधिकारी रवि प्रकाश सिंह को फतेहपुर जनपद भेजा गया है#

#शासन के इस निर्णय के बाद दोनों अधिकारियों को नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। जल्द ही उनके स्थान पर नए अधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। पुलिस महकमे में हुए इस प्रशासनिक फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है#

No comments