Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप#


#हरदोई:- हरियावां- जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, जमीन कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए गंभीर आरोप#

#हरदोई: हरियावां- थाना क्षेत्र के छम्मन पुरवा गांव में जमीन की कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पहले कहासुनी हुई, फिर मामला बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया। प्रथम पक्ष के अमरेश पुत्र नन्दलाल व द्वितीय पक्ष के मोहन पुत्र केशवराम, निवासी ग्राम छम्मन पुरवा द्वारा थाना हरियावां में प्रार्थना पत्र दिया गया था। जांच में सामने आया कि जमीन को लेकर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे को गाली-गलौज कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी#

#घटना के बाद दोनों पक्ष थाना पहुंचे, जहां उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने 16 जून को बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) के तहत दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है#

No comments