#प्रयागराज:- SRN हॉस्पिटल बवाल मामले की होगी न्यायिक जांच, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश#
#प्रयागराज:- SRN हॉस्पिटल बवाल मामले की होगी न्यायिक जांच, हाईकोर्ट का बड़ा आदेश#
#प्रयागराज: के चर्चित SRN हॉस्पिटल बवाल प्रकरण में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए मामले की न्यायिक जांच कराने के निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सेवानिवृत्त न्यायाधीश की अध्यक्षता में निष्पक्ष जांच कराने का आदेश दिया है। यह याचिका निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर दायर की गई थी। अधिवक्ताओं ने पुलिस जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए न्यायिक जांच की मांग की थी। मामले में अधिवक्ता जागृति शुक्ला का समय पर उपचार न किए जाने तथा अस्पताल परिसर में हुए विवाद और कथित मारपीट को लेकर पहले से एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी#
#हालांकि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद बार एसोसिएशन ने जांच प्रक्रिया पर असंतोष जताया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन और पारदर्शी जांच सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि दोषियों की जवाबदेही तय हो सके। हाईकोर्ट के इस आदेश के बाद अब पूरे मामले की न्यायिक जांच होगी, जिससे SRN हॉस्पिटल में हुए विवाद और उससे जुड़े आरोपों की सच्चाई सामने आने की उम्मीद है#

No comments