#उन्नाव:- 04 खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति पर बीएसए, बीईओ और शिक्षकों ने दी विदाई#
#उन्नाव:- 04 खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति पर बीएसए, बीईओ और शिक्षकों ने दी विदाई#
#बीएसए शैलेश पाण्डेय ने दी नवीन जिम्मेदारियों की बधाई, बीईओ ने प्रतीक चिह्न व अंगवस्त्र भेंट कर किया सम्मान#
#उन्नाव:: बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत रहे खंड शिक्षा अधिकारी संजय शुक्ल, जगदीश श्रीवास्तव, नाहिद इकबाल फारूकी एवं देवेंद्र कुमार की पदोन्नति पर गुरुवार को उन्नाव गेस्ट हाउस में विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विभागीय अधिकारियों और शिक्षक प्रतिनिधियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए नवीन दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं#
#जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश पाण्डेय ने पदोन्नत अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बीएसए उन्नाव सहित जिले के वर्तमान खंड शिक्षा अधिकारियों ने उन्हें प्रतीक चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और साथ बिताए कार्यकाल की स्मृतियां साझा कीं#
#उप निदेशक, मध्याह्न भोजन के पद पर पदोन्नत संजय शुक्ल ने औरास में बिताए अपने कार्यकाल को अविस्मरणीय बताते हुए बीएसए उन्नाव,शिक्षकों एवं सहयोगियों से मिले सहयोग और आत्मीयता के प्रति आभार जताया। देवेंद्र कुमार और नाहिद इकबाल फारूकी ने बीएसए उन्नाव के साथ कार्य करने के दौरान मिले अनुभवों और सीख को साझा किया, जबकि जगदीश श्रीवास्तव ने उन्नाव के शिक्षकों के कार्यों की सराहना की#
#समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी मनिंद्र कुमार, सुरेश कुमार, संजय कुमार, विनय विश्वकर्मा, शुचि गुप्ता, अनीता शाह एवं डबल एओ उन्नाव सहित अन्य विभागीय अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। शिक्षक संगठनों की ओर से प्राथमिक शिक्षक एसोसिएशन के जिला एवं मांडलिक मंत्री प्रदीप कुमार वर्मा, विद्यासागर मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के गणेश शंकर गुप्ता, पीएसपीएसए मीडिया प्रभारी राजदीप, , असोहा अध्यक्ष अतुल साहू, ललित कुमार, अटेवा अध्यक्ष अर्पित मिश्र, एआरपी मनीष मिश्र एवं शिक्षक उमेश तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उमेश तिवारी ने किया#

No comments