Breaking News

#लखनऊ:- आगरा- एक्सप्रेसवे पर बस ने कार को मारी टक्कर, 05 की मौत, 12 घायल#


#लखनऊ:- आगरा- एक्सप्रेसवे पर बस ने कार को मारी टक्कर, 05 की मौत, 12 घायल#

#उन्नाव: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को नींद आने से बेकाबू बस डिवाइडर पार कर अर्टिगा कार से टकरा गई. हादसे में दो बच्चियों सहित कार सवार पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 लोग घायल हुए. डॉक्टर के अनुसार, घायलों का इलाज और गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है#

#यह दुर्घटना उन्नाव जिले के बांगरमऊ कोतवाली इलाके के 230.800 माइल स्टोन के पास हुई। संतकबीरनगर के रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार में कुल 8 लोग सवार थे। इनमें से 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में दिव्या (13), अमृता (5), अंजू (40), धुनमुन (60) और कार चालक विनोद (45) शामिल हैं#

#कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें बांगरमऊ सीएचसी से लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। बस में कुल 85 यात्री सवार थे। बस के पलटने से 17 से अधिक यात्री भी चोटिल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। मृतक कार सवार सभी गोरखपुर से मथुरा की ओर जा रहे थे#

No comments