#गाजियाबाद:- फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार#
#गाजियाबाद:- फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, नौकरी दिलाने के नाम पर साइबर ठगी करने वाले 20 गिरफ्तार#
#गाजियाबाद: पुलिस की स्वाट टीम ने साइबर ठगी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 17 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं। गिरोह का सरगना अभिषेक जैन बताया जा रहा है#
#पुलिस आयुक्त जे. रविंद्र गौड़ के निर्देश पर स्वाट टीम प्रभारी अनिल राजपूत के नेतृत्व में की गई कार्रवाई के दौरान मौके से 12 लैपटॉप, 37 मोबाइल फोन, 47 सिम कार्ड, डेबिट-क्रेडिट कार्ड, फर्जी दस्तावेज और एक ऑडी कार बरामद की गई#
#जांच में सामने आया है कि आरोपी नौकरी दिलाने का झांसा देकर लोगों से साइबर ठगी करते थे। पुलिस के अनुसार, एनसीआरपी (NCRP) पोर्टल पर इस गिरोह के खिलाफ पहले से 24 शिकायतें दर्ज हैं। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि गिरोह के पूरे नेटवर्क, बैंक खातों और अन्य सहयोगियों की गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी#

No comments