Breaking News

#हरदोई:- बीईओ पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच के लिए डीएम ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी#


#हरदोई:- बीईओ पर अवैध वसूली के आरोपों की जांच के लिए डीएम ने गठित की 3 सदस्यीय कमेटी#

#हरदोई: भरावन ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) केके त्रिपाठी पर महिला लिपिक से कथित अवैध वसूली कराने के आरोपों के मामले में जिलाधिकारी अनुनय झा ने संज्ञान लेते हुए तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन कर दिया है। आरोप है कि बीईओ ने ब्लॉक के शिक्षकों से अवैध वसूली कराने के लिए महिला लिपिक प्रत्युषा लहेरी पर अनैतिक दबाव बनाया। शिकायत के अनुसार बीईओ ने अपने लिए 80 हजार रुपये तथा बीएसए सहित कुल 1.20 लाख रुपये की मांग की थी। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर महिला लिपिक को बिना किसी स्पष्टीकरण के निलंबित करा दिया गया#

#निलंबन के बाद महिला लिपिक ने बीईओ पर गंभीर आरोप लगाते हुए कथित साक्ष्य और एक ऑडियो रिकॉर्डिंग भी प्रस्तुत की, जिसमें अवैध वसूली की बात होने का दावा किया गया है। इस मामले में पहले राज्य महिला आयोग ने भी संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक और डायट प्राचार्य को जांच के निर्देश दिए थे। इसके बाद पीड़ित महिला लिपिक ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग की#

#जिलाधिकारी अनुनय झा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी मजिस्ट्रेट, जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) और आईटीआई प्राचार्य की तीन सदस्यीय संयुक्त जांच समिति गठित कर विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं। हालांकि, बीईओ केके त्रिपाठी ने इन आरोपों को निराधार बताया है#

No comments