Breaking News

#दिल्ली:- इसरो से लगातार आ रहे इस्तीफे, क्या रुक जाएगा गगनयान मिशन#


#दिल्ली:- इसरो से लगातार आ रहे इस्तीफे, क्या रुक जाएगा गगनयान मिशन#

#दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) से वैज्ञानिकों के इस्तीफे और कुडनकुलम परमाणु ऊर्जा संयंत्र (KKNPP) में डेटा लीक की खबरों पर केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने अंतरिक्ष एजेंसी में लगातार हो रहे बदलावों और गगनयान जैसे अहम मिशनों के भविष्य को लेकर उठ रहे सवालों के विस्तार से जवाब दिए हैं#

#इसरो के बड़े मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों ने साथ छोड़ा है। सूत्रों के अनुसार साल के शुरू में लांच व्हीकल मार्क-3 (एलवीएम-3) प्रोजेक्ट डायेक्टर विक्टर जोफेफ इस्तीफा देकर निजी क्षेत्र में चले। वहीं चंद्रयान-3 से जुड़े एक वरिष्ठ वैज्ञानिक आदित्य रल्लापल्ली ने भी इसरो छोड़ा है। सूत्रों की मानें तो चंद्रयान मिशन से जुड़े इसरो के केंद्र विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर से 20 से भी अधिक वैज्ञानिक इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि यूआर राव सेटेलाइट सेंटर से 80 से भी अधिक वैज्ञानिकों के इस्तीफे आए हैं। हालांकि ये सभी अभी स्वीकृत नहीं हुए हैं#

#हाल ही में अंतरिक्ष विभाग ने इसरो को एक निर्देश जारी किया था। इसके तहत गगनयान यानी भारत के मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम और अन्य महत्वपूर्ण मिशनों से जुड़े 'ग्रुप ए' के वैज्ञानिकों के स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) और इस्तीफे के नियमों को सख्त कर दिया गया है। यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है, जब इसरो से कई वैज्ञानिकों के इस्तीफे की खबरें सामने आई हैं#

#दिल्ली में अंतरिक्ष विभाग के मंत्री डा. जितेन्द्र सिंह ने इसरो में वैज्ञानिक संकट की अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि इसरो प्रमुख वी नारायणन ने इस संबंध में बयान दिया है कि जितने लोग जाएंगे, उतने ही लोग आएंगे। परियोजना पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। सिंह ने उदाहरण दिया कि पूर्व इसरो प्रमुख एस. सोमनाथ गगनयान परियोजना पर कार्य कर रहे थे लेकिन अब वे वहां नहीं हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गगनयान पर कार्य रुक जाएगा ? दरअसल, केंद्र सरकार ने 2023 में अंतरिक्ष क्षेत्र के दरवाजे निजी क्षेत्र के लिए खोले। तब उपग्रह, लांच व्हीकल के निर्माण और प्रक्षेपित करने की अनुमति निजी क्षेत्र को दी गई#

No comments