#हरदोई:- टड़ियावां- मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर#
#हरदोई:- टड़ियावां- मारपीट व जान से मारने की धमकी का मामला, पीड़िता ने थाने में दी तहरीर#
#हरदोई: टड़ियावां- थाना क्षेत्र के बख्खीपुरवा मजरा खेरिया नेवादा की रहने वाली प्रेमा देवी ने मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए थाना टड़ियावां में तहरीर दी है। पीड़िता के अनुसार, 23 जुलाई 2026 की रात करीब 8:30 बजे उनका पुत्र सचिन मजदूरों को मोटरसाइकिल से भूडपुरवा छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में परमाई पुत्र बहादुर निवासी भूडपुरवा ने मोटरसाइकिल पर बैठने की बात कही। सचिन द्वारा मना करने पर, आरोप है कि नशे में धुत परमाई ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।आरोप है कि इसके बाद परमाई ने अपने भाई रून्नू, लड़की रुचि, लड़का नीरज समेत 8-10 अज्ञात लोगों को बुला लिया और पीड़िता के घर पहुंचकर हमला कर दिया। इस दौरान प्रेमा देवी, उनके पुत्र सचिन, बहू रेनू वर्मा, देवरानी क्रांति और देवर विनीत के साथ मारपीट की गई। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने बताया कि हमले में उन्हें चोटें भी आई हैं। उन्होंने थाना प्रभारी से मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है#

No comments